बिजली संकट से जूझ रहे परिवारों को राहत, अब मिलेंगे अलग-अलग बिजली मीटर

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2026 11:09 AM

relief for families grappling with the power crisis

लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रही सुषमा जॉइनैस्ट सोसाइटी के निवासियों के लिए आखिरकार राहत भरी

ज़ीरकपुर: लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रही सुषमा जॉइनैस्ट सोसाइटी के निवासियों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। पावरकॉम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक में सोसाइटी के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया गया है कि अब बिल्डर के सिंगल पॉइंट मीटर सिस्टम को खत्म कर निवासियों को सीधे अलग-अलग बिजली मीटर जारी किए जाएंगे।

यह फैसला न केवल सैकड़ों परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि पिछले कई महीनों से चल रहे विवाद का भी बड़ा समाधान माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, फैसले के तुरंत बाद ही पावरकॉम द्वारा गुरुवार से सोसाइटी परिसर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है, जहां मीटर जारी करने के लिए जरूरी दस्तावेज एकत्र किए जाएंगे। इससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी और प्रक्रिया तेज होगी। सोसाइटी निवासी रोहिणी सिंगला, पुनीत कुमार और दीदार सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें अलग-अलग मीटर जारी करने की आधिकारिक सूचना मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए दिवाली से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से बिजली की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब अलग-अलग मीटर मिलने से लोगों को सीधी और स्थिर बिजली सप्लाई मिलने की उम्मीद है।

जरूरी दस्तावेज होंगे अनिवार्य
पावरकॉम के निर्देशों के अनुसार मीटर लगवाने के लिए निवासियों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इनमें आवेदक की फोटो, बिल्डर द्वारा जारी पजेशन लेटर या रजिस्ट्री की कॉपी, आधार कार्ड और यदि फ्लैट दो व्यक्तियों के नाम पर है तो एक के नाम मीटर लगाने के लिए दूसरे की सहमति पत्र शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेज पूरे होने और आवश्यक फीस जमा होने के बाद तुरंत मीटर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पावरकॉम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अमनदीप सिंह गिल ने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंप सीधे सोसाइटी में लगाया गया है, ताकि किसी को बाहर न जाना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि यदि निवासी अगले दो दिनों में आवेदन जमा कर देते हैं, तो आने वाले सप्ताह में ही सोसाइटी के बड़े हिस्से में मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

अन्य सोसाइटी पर फिलहाल नहीं हुआ विचार
सुषमा वैलेंसिया सोसाइटी के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस बैठक में इस पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सोसाइटी को बिजली कनेक्शन देने के लिए नियमों का पालन जरूरी है और हर मामले को अलग-अलग देखा जाता है। फिलहाल इस फैसले से सुषमा जॉइनैस्ट सोसाइटी के निवासियों में खुशी की लहर है और लोगों को उम्मीद है कि उनका बिजली संकट जल्द ही पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!