कोरोना संकट दौरान मेडिकल स्टाफ की रद्द की छुट्टियों पर कैप्टन का बड़ा फैसला

Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2021 06:28 PM

medical college faculty to get full earned leave

पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ रहे मैडीकल कॉलेज फेकल्टी की बेमिसाल

चंडीगढ़:  पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ रहे मैडीकल कॉलेज फेकल्टी की बेमिसाल वचनबद्धता और सख्त मेहनत को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उनकी रद्द की छुट्टियों के बदले कमाई छुट्टी का पूरा लाभ देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मैडीकल कॉलेज फेकल्टी महामारी के दौरान गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों का लाभ नहीं ले सके और वह इस सुविधा से वंचित रहे।

उन्होंने कहा कि इन फेकल्टी सदस्यों को उनकी सेवाओं और बलिदान के लिए मुआवजा देने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने उनकी रद्द की छुट्टियों की मियाद के मुकाबले उनकी सालाना कमाई छुट्टी की मियाद के 30 दिनों का पूरा लाभ देने का फैसला किया है। कोविड स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने सीनियर अधिकारियों को स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की तरफ से सराहना के तौर पर अन्य प्रोत्साहनों का पता लगाने के लिए कहा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!