Mata Chintpurni जाने वाले रास्ते बंद! अगले 24 घंटे भारी,  टूट सकता है हिमाचल से सीधा संपर्क!

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2025 03:33 PM

mata chintpurni road closed

पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

होशियारपुर: पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश का असर अब होशियारपुर-चिंतपूर्णी नेशनल हाईवे पर भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, गांव मंगूवाल अड्डे के पास हाईवे का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण खड्ड में धंस गया।

PunjabKesari

यह हाईवे पंजाब के बड़े हिस्से को सीधे हिमाचल से जोड़ता है। यदि अगले 24 घंटों में बारिश तेज हुई तो इस मार्ग के पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पंजाब और हिमाचल का सीधा संपर्क टूट सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क धंसने से क्षेत्र में आवाजाही बाधित हो रही है और वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। 
PunjabKesari
प्रशासन ने एहतियातन ट्रैफिक को डायवर्ट करने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। गौरतलब है कि लगातार बारिश से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। होशियारपुर में भी बारिश का कहर जारी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!