मसाज सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा करते 6 काबू

Edited By Mohit,Updated: 31 Jan, 2020 09:14 PM

थाना सिटी पुलिस ने शहर के कोटकपूरा रोड पर मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के अड्ढे.............

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): थाना सिटी पुलिस ने शहर के कोटकपूरा रोड पर मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के अड्ढे का पर्दाफाश करते हुए एक पुरुष समेत छह लोगों को काबू किया था। इस संबंध में पुलिस ने तुरंत ही शाम के सात बजे प्रेस कांफ्रेंस भी बुला ली। लेकिन पुलिस ने पत्रकारों के पहुंचने से पहले ही यह प्रेस कांफ्रेस निपटा दी। जिससे यह पूरे का पूरा मामला संदेह के घेरे में जाता जाप रहा है। क्योंकि श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस ने एक ही मसाज सेंटर पर दबिश दी है। जबकि इसके अलावा शहर में ऐसे कई सेंटर चल रहे हैं। जिस संबंध में पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं किया है। 

पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कोटकपूरा रोड पर चल रहे मसाज सेंटर एमजे मसाज एंड वेलनेस सेंटर में देह व्यापार का धंधा होता है। पुलिस ने अपनी ओर से एक युवक को वहां पर भेज दिया। जिसने पूरा रेट निपटाकर वहां अंदर गया तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने छापामारी की तो अंदर से एक युवक व लडक़ी को नगद हालत में काबू किया। जबकि चार अन्य लड़कियां ग्राहक का इंतजार कर रही थी। जिन्हें काबू कर लिया गया है। इनसे और पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार मसाज सेंटर कहीं पर भी चल नहीं सकता है। यह आदेश दो माह पहले जारी हुए हैं। लेकिन पुलिस ने इस कार्रवाई को दो माह बाद अंजाम दिया है। इतना ही नहीं इसके अलावा शहर में अन्य कई ऐसे ही मसाज सेंटर चल रहे है। इनके संबंध में पुलिस ने कोई कार्रवाई तक नहीं की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!