नशे ने बर्बाद किया एक और घर, ओवरडोज से युवक की हुई मौत

Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2024 10:41 AM

man died due to overdose

गत दिवस डिवीजन नंबर दो के अधीन पड़ते क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज होने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस की ओर से उक्त मृतक युवक की मां के बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पठानकोट : गत दिवस डिवीजन नंबर दो के अधीन पड़ते क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज होने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस की ओर से उक्त मृतक युवक की मां के बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की माता अंजू ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि उसका बेटा अशीष जो गलत संगत में पड़ने से नशा करने का आदि हो गया था। इसके चलते कुछ अज्ञात लोग उसके लड़के को हेरोइन का सेवन करवाते थे। इसी के चलते उसका बेटा 21 सितम्बर को घर से गया था, जो रात तक घर वापस नहीं आया। इसके बाद उन्हें मोहल्ले के लड़कों ने बताया कि उनका लड़का सिविल अस्पताल में भर्ती है। वह तुरंत सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे, जहां बेटे की तबीयत खराब होने के चलते प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां डाक्टर ने उसके लड़के को मृत घोषित कर दिया।

मां का आरोप है कि उसे पूरा यकीन है कि उसके लड़के की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है, जो अज्ञात लोगों ने बेटे को दिया है। थाना डिवीजन नं.-2 पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि उक्त युवक के पिता की दस वर्ष पूर्व एक्सीडेंट होने के दौरान मौत हो गई थी और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी भी मौत हो गई। इसके चलते उसकी मां घर में अकेली रह गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!