Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Feb, 2026 01:09 AM

पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मोगा जिले से पूर्व महिला विधायक राजविंद्र कौर ने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल में वापसी करते हुए पार्टी का दामन थाम लिया है। यह शामिलीकरण शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की...
मोगा: पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मोगा जिले से पूर्व महिला विधायक राजविंद्र कौर ने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल में वापसी करते हुए पार्टी का दामन थाम लिया है। यह शामिलीकरण शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में हुआ, जिसे राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
राजविंद्र कौर इससे पहले वर्ष 2017 में निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थीं, हालांकि वह चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सकी थीं। इसके बाद से वह सक्रिय राजनीति से कुछ समय के लिए दूर रहीं। अब एक बार फिर उन्होंने अकाली दल में वापसी कर पंजाब की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के संकेत दे दिए हैं।
इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने राजविंद्र कौर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनसंपर्क से पार्टी को मोगा और आसपास के इलाकों में मजबूती मिलेगी। राजविंद्र कौर ने अकाली दल में शामिल होने के बाद कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही वह पार्टी है जो पंजाब की आवाज को मजबूती से उठाती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता और क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है और वह पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करेंगी।