9 hours ago
11 hours ago
15 hours ago
17 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
पुराने सभ्याचार को जिंदा रखने के लिए बनाई शानदार हवेली, देखें तस्वीरें
Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Jan, 2020 03:10 PM
चाहे आजकल लोग विदेशों से नक्शे मंगवाकर घर बना रहे हैं परन्तु कुछ ऐसे भी हैं, जो पुराने सभ्याचार और विरसे को संभाले हुए हैं।
मंडी लक्खेवाली/श्री मुक्तसर साहिब(सुखपाल,पवन): चाहे आजकल लोग विदेशों से नक्शे मंगवाकर घर बना रहे हैं परन्तु कुछ ऐसे भी हैं, जो पुराने सभ्याचार और विरसे को संभाले हुए हैं। ये लोग बड़े ही शौक से पुरातन चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके लिए हौसला, हिम्मत और मेहनत की जरूरत है। कुछ अलग करने की तमन्ना रखने वाले लोग ही सभ्याचार को जीवित रख रहे हैं। ऐसी ही एक मिसाल ऐतिहासिक शहर श्री मुक्तसर साहिब बठिंडा रोड बाइपास के नजदीक कृषि दफ्तर प्रीत नगर गली नंबर-2 में तैयार हो चुकी हवेली से मिलती है। यह हवेली पुराने जमाने की याद ताजा रखने के लिए विशेष मीनाकारी करके और बहुत मेहनत से बनाई गई है। एक-एक चीज पूरे शानो-शौकत से बनी है। नीचे बेसमैंट पर 3 मंजिला मकान। नीचे से ऊपर तक किले जैसा मकान बनाया गया है। प्रत्येक ईंट को रगड़ा गया है। हवेली की शुरूआत में एक बहुत बड़ा दरवाजा है, जिसकी ऊंचाई 25 फुट और चौड़ाई 22 फुट है। इस दरवाजे को लगाया गया लकड़ी का गेट इसे चार चांद लगा देता है। अलग-अलग जगहों से सामान इकट्ठा करके इस दरवाजे के गेट को तैयार किया गया है। हवेली के अंदर दाहिनी तरफ एक ओर चूल्हा बनाया गया है। जो पुराने जमाने की याद ताजा करते हैं। हवेली के अंदर सारी लकड़ी के दरवाजे, खिड़कियों के लिए सागवान ही लगाई गई है। हैंडल, कुंडे और ताले आदि भी अलग किस्म के हैं। हवेली बनाने के समय इस बात का सबसे अधिक ध्यान रखा गया है कि ज्यादातर सामान सभ्याचार से संबंध रखता हो। क्या कहना है हवेली के मालिकों का? इस हवेली की मालकिन हरगोबिन्द कौर और कैनेडा रह रहे उसके पुत्र दरपिन्दर सिंह सराय का कहना है कि इस हवेली को बनाना उनका सपना था, जो सच हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें हमारा सभ्याचार और विरसा भूलना नहीं चाहिए। बल्कि आने वाली नई पीड़ियों को यह सब कुछ दिखाने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। पिछले 6 सालों से चल रहा काम: मिस्त्री बलदेव सिंह इस हवेली को बनाने वाले मिस्त्री बलदेव सिंह भागसर ने बताया कि साल 2015 में इसे बनाना शुरू किया गया था। उसने अपनी पूरी कला और हुनर को पेश किया है। उसने बहुत मेहनत की है, लेकिन मन फिर भी खुश है। क्योंकि लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो बहुत-से लोग उसे ऐसा दरवाजा और मकान बनाने के लिए कहते हैं।
घर में नौकरानी रखने वाले हो जाएं संवाधान! पल भर में कर गई कंगाल, पढ़ें...
SC आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री बिट्टू, वकील ने रखा पक्ष
पंजाब में बड़ी वारदात! मेला देखने गए लड़के की बेरहमी से ह/त्या
लुधियाना में छत पर सो रहा था परिवार, सुबह आंख खुली तो घर का मंजर देख उड़े होश
चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी
नशा तस्कर के साथ तस्वीरों को लेकर विवादों में घिरी AAP विधायक अनमोल गगन मान, BJP ने उठाए बड़े सवाल
Dinanagar : वार्ड नंबर 6 के री-पोलिंग पर सबकी नजर, 1148 वोट तय करेंगे नगर काउंसिल की तस्वीर
BDPO ब्लॉक-2 में अधिकारी सरेआम उड़ा रहे धज्जियां, वीडियो/तस्वीरों से मचा हड़कंप
महिला को झांसे में लेकर ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल: इंस्टाग्राम पर भेजी विवाहिता की आपत्तिजनक...
कल मिलेगा बरनाला नगर निगम को पहला मेयर, बगावत से बचने को डिप्टी मेयर पद रखे जा सकते हैं खाली
USD $
25/06/2026 02:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं, कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है,
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लंबे समय से जिस डील के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे वे डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नए पार्टनरशिप के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल जातक पहली ही नज़र में अपना दिल किसी को दे बैठेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के मध्य भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes