Lucky Oberoi हत्याकांड में पत्नी के गंभीर आरोप, “सिर्फ जोगा नहीं… किसी बड़े नेता का हाथ”

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Feb, 2026 11:32 PM

lucky oberoi s wife makes serious allegations in the murder case not just joga

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में माहौल उस समय भावुक हो गया, जब Lucky Oberoi को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और समर्थक हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और आरोपियों की गिरफ्तारी की...

जालंधर : जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में माहौल उस समय भावुक हो गया, जब Lucky Oberoi को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और समर्थक हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

कैंडल मार्च के दौरान Lucky Oberoi की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आज तक उनके पति के असली कातिलों को नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भले ही जोगा नामक आरोपी को मुख्य आरोपी बताया हो, लेकिन यह वारदात अकेले जोगा के बस की नहीं थी। उनका दावा है कि इस हत्या के पीछे किसी बड़े व्यक्ति या प्रभावशाली नेता का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक व्यक्ति का काम नहीं है। जरूर किसी ने साजिश रची और सुपारी देकर यह करवाया है। जब तक पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं होगा, तब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा।”

पीड़ित पत्नी ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी इस साजिश में शामिल है—चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो—उसे कानून के दायरे में लाया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच की रफ्तार धीमी है और कई अहम पहलुओं पर अभी तक पर्दा पड़ा हुआ है।

वहीं आप पार्षद राजविंद्र कौर थियाड़ा के कैंडल मार्च में शामिल न होने पर लोगों में रोष पनप गया तथा भड़के लोगों ने आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!