प्रेम विवाह बना काल : भाई ने बहन की गोलियां मारकर की हत्या

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2025 01:01 AM

love marriage became fatal brother shot his sister dead

थाना के कोट ईसे खा के अन्तर्गत गांव दोलैवाला में भाई द्वारा प्रेम विवाह को लेकर अपनी बहन की गोलियां मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मोगा  (आजाद): थाना के कोट ईसे खा के अन्तर्गत गांव दोलैवाला में भाई द्वारा प्रेम विवाह को लेकर अपनी बहन की गोलियां मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. कर धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिलने पर थाना कोटईसे खा के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास का निरीक्षण किया और शाव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा गया गया।

डी.एस.पी. रमनदीप सिंह ने बताया की दौलेवाला निवासी सिमरन कौर ने करीब 3 साल पहले दौलेवाला निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था जिसे लेकर उसके परिवार वाले नराज चलते आ रहे थे ईसी कारण उसके भाई ने आज देर अपनी बहन की गोलियां मार कर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मामले में कथित आरोपी को असले सहित काबू कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा भेजा दिया गया है उन्होंने कहा की मृत्यु के परिजनों के बयानों पर अग्रिम करवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!