Edited By Urmila,Updated: 08 May, 2024 02:30 PM
पंजाब में लोकसभा चुनाव के चलते पार्टियों में दल-बदल का दौर जारी है। ऐसे में पूर्व एम.एल.ए. खंगूड़ा को लेकर अहम खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में लोकसभा चुनाव के चलते पार्टियों में दल-बदल का दौर जारी है। ऐसे में पूर्व एम.एल.ए. खंगूड़ा को लेकर अहम खबर सामने आई है। पूर्व एम.एल.एम. जस्सी खूंगड़ा ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। खंगूड़ा दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
जानकारी मिली है कि जस्सी खंगूड़ा आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव की टिकट मांग रहे थे जो उन्हें नहीं मिली। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणु गोपाल, पंजाब के इंचार्ज दविंदर यादव ने दोबारा उन्हें कांग्रेस में शामिल किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व एम.एल.ए. खंगूड़ा की अपने घर कांग्रेस में वापसी हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here