Edited By Kamini,Updated: 30 Mar, 2023 02:49 PM

शहर में गत दिन कोरोना के 11 मामलों की पुष्टि हुई है।
चंडीगढ़: शहर में गत दिन कोरोना के 11 मामलों की पुष्टि हुई है। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है, जब एक दिन में 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है। मरीजों में 6 महिलाएं हैं, जबकि 5 पुरुष हैं। सेक्टर-16, 20, 32, 49, 61, हल्लोमाजरा, इंडस्ट्रीयल एरिया, मलोआ से एक-एक, जबकि पी.जी.आई. परिसर से 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के साथ ही 3 मरीजों को भी स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। एक्टिव मरीजों में 5 मरीज पी.जी.आई. और 2 जी.एम.एस.एच. में भर्ती हैं, जबकि बाकी होम आइसोलेशन पर हैं।
सावधानी बरतने की जरूरत है
शहर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में एक दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में समीक्षा बैठक भी हुई, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। विभाग के मुताबिक, अभी हालात काबू में हैं। हमारे पास बिस्तर की सुविधा, ऑक्सीजन, दवाओं का अच्छा भंडार है। एहतियात के तौर पर यह समीक्षा बैठक की गई है। जहां तक मामला बढ़ने की बात है तो अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पिछली बार भी कुछ मामले बढ़े थे लेकिन कुछ दिनों में ही ठीक हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here