मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के 2 युवकों के साथ बड़ा हादसा, सोचा न था ऐसे आएगी मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 18 Aug, 2025 02:39 PM

landslide 2 punjabi death

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण दो पंजाबी युवकों की मौत की खबर सामने आई है।

मुकेरियां : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण दो पंजाबी युवकों की मौत की खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश तीर्थयात्रा के दौरान भूस्खलन के कारण दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई। मृतक युवक होशियारपुर और गुरदासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु जैसे ही गोरी कुंड के पास पहुंचे, तभी अचानक पहाड़ी का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। पत्थरों और मलबे की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। हादसे में घायल अन्य यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में से एक की पहचान होशियारपुर के मुकेरियां के दोलोवाल गांव निवासी श्रवण सिंह काली (38) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि श्रवण सिंह काली अपने दोस्तों के साथ मणिमहेश तीर्थयात्रा पर गया था और रास्ते में यह हादसा हो गया। श्रवण अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। आपको बता दें कि दूसरा मृतक युवक गुरदासपुर के दीनानगर का बताया जा रहा है और इस हादसे में घायल हुए लोग भी पंजाब के ही हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!