SSP ऑफिस के बाहर रिटायर्ड ASI ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2026 04:32 PM

khanna ssp office retired police employee

पुलिस का कहना है कि पहले भी कई बार उनका पारिवारिक विवाद थाने पहुंच चुका है।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड ASI द्वारा खन्ना एसएसपी ऑफिस के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड एएसआई अमरजीत सिंह का अपने माता-पिता के साथ संपत्ति और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते उन्होंने SSP ऑफिस के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

पुलिस का कहना है कि पहले भी कई बार उनका पारिवारिक विवाद थाने पहुंच चुका है। वहीं रिटायर्ड एएसआई अमरजीत सिंह के खिलाफ एक DDR पहले दर्ज है जिसमें आरोप था कि वह आत्महत्या की धमकी देकर माता-पिता और पुलिस कर्मचारियों पर जमीन में हिस्सा लेने के लिए दबाव बना रहे थे। वहीं पुलिस ने इस आत्मघाती कदम, धमकी देने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड एएसआई अमरजीत सिंह के खिलाफ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!