फील्ड कानूनगो 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

Edited By Vaneet,Updated: 23 Sep, 2020 04:33 PM

kanungo taking bribe of 10 thousand rupees

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मंगलवार 10,000 रुपए की रिश्वत लेते फील्ड कानूनगो को रंगे हाथों काबू किया है।...

संगरूर(विवेक, सिंधवानी, यादविंदर): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मंगलवार 10,000 रुपए की रिश्वत लेते फील्ड कानूनगो को रंगे हाथों काबू किया है।

विजीलैंस ब्यूरो संगरूर के उप कप्तान सतनाम सिंह विर्क ने बताया कि गांव कंमोमाजरा खुर्द निवासी कुलविंद सिंह गुरमीत सिंह ने विजीलैंस संगरूर को शिकायत दी कि उनके दादा के नाम कुएं के पास की जमीन थी जिसका इंतकाल ठीक कर दर्ज करने के बदले सुखदेव सिंह फील्ड कानूनगो संगरूर 10,000 रुपए रिश्वत मांग रहा है। उप कप्तान सतनाम सिंह विर्क ने बताया कि फील्ड कानूनगो के पास पटवारी का अतिरिक्त चार्ज भी था। उसको सरकारी गवाह की उपस्थिति में 10,000 रुपए रिश्वत लेती रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके खिलाफ विजीलैंस व्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस मौके ए.एस.आई. कृष्ण, ए.एस.आई. बलविंद्र उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!