कलियुगी बेटा बना हैवान, पिता को दी दर्दनाक मौत, पहले पिलाई शराब और फिर...

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2025 12:53 AM

kaliyug s son became a monster gave a painful death to his father

जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना बडाली आला सिंह अधीन पड़ते गांव रजिन्दरगढ़ के रहने वाले सुखप्रीत सिंह ने अपने पिता बलजिन्दर सिंह को कथित तौर पर शराब पिला कर उसके हाथ बांध नहर में फैंक कर मारने का मामला सामने आया है।

फतेहगढ़ साहिब  : जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना बडाली आला सिंह अधीन पड़ते गांव रजिन्दरगढ़ के रहने वाले सुखप्रीत सिंह ने अपने पिता बलजिन्दर सिंह को कथित तौर पर शराब पिला कर उसके हाथ बांध नहर में फैंक कर मारने का मामला सामने आया है। थाना बडाली आला सिंह के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मृतक बलजिन्दर सिंह की बेटी एनीप्रीत कौर ने बयान दर्ज करवाए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने मृतक बलजिन्दर सिंह की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया।

उक्त मामले में कथित आरोपी सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि एनीप्रीत कौर बेटी बलजिन्दर सिंह पत्नी परमिन्दर सिंह गांव झनेड़ी ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह तीन बहन भाई हैं, सबसे बड़ा उसका भाई सुखप्रीत सिंह उससे छोटी वह खुद और सब से छोटा भाई हरमनदीप सिंह है। उन्होंने बताया कि उसके पिता बलजिन्दर सिंह 66 वर्षीय जिसकी उनका बड़ा भाई सुखप्रीत सिंह अकसर 12 किले जमीन को लेकर मारपीट भी करता रहता था।

उसकी तरफ से उसके पिता बलजिन्दर सिंह के लापता होने की खबर फैलाई गई, जिस पर जब पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की तो उसके पिता की लाश हाथ पैर व मुंह बांधे हुए गंडा खेड़ी नहर पटियाला नजदीक से बरामद हुई, जिसके हाथ पैर पर मुंह बांधे हुए थे। जब इस सम्बन्धित पुलिस ने जांच की तो उन्होंने पाया कि बलजिन्दर सिंह का कत्ल उसके पुत्र सुखप्रीत सिंह ने गेहूं की कटाई को लेकर शराब पिलाकर उसके हाथ पैर बांधकर नहर में धक्का मार कर किया था। एनीप्रीत कौर ने अपने बयानों में उसकी भाभी पर भी शक जाहिर किया है। डी.एस.पी. राज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मामल दर्ज कर लिया था और आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!