Edited By Kamini,Updated: 24 Jun, 2023 02:39 PM

कबड्डी जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। पिछले दिनों एक भयानक दुर्घटना का शिकार हुए कबड्डी खिलाड़ी दलबीर सिंह की टांग में इंफैक्शन ज्यादा होने के चलते उनका टांग काटनी पड़ी।
लुधियाना : कबड्डी जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। पिछले दिनों एक भयानक दुर्घटना का शिकार हुए कबड्डी खिलाड़ी दलबीर सिंह की टांग में इंफैक्शन ज्यादा होने के चलते उनका टांग काटनी पड़ी। खिलाड़ी दलबीर सिंह फिलहाल लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉ. पंकज महिंद्रा ने बताया कि उनकी टांग की नस पर चोट लगी थी, जिसके कारण इन्फेक्शन फैल गया और टांग को काटना पड़ा।
खिलाड़ी के परिवार का कहना है कि 15 जून को जब खिलाड़ी जोधां से ढैपई को आ रहा था तो पुल के पास कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद से वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठी नहीं है। खिलाड़ी के दोस्त मनप्रीत सिंह मन्ना का कहना है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टरों के मुताबिक इलाज का खर्च 30 लाख रुपए से ज्यादा होने की संभावना है। आपको यह भी बता दें कि विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी खिलाड़ी का हाल जानने के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंचे और उसके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here