इंटरनेट के जरिए जाह्नवी को मिल रही जान से मारने की धमकी, कन्हैया को दे चुकी हैं चैलेंज

Edited By Vatika,Updated: 23 Nov, 2018 12:39 PM

jhanvi behal

भारत की बेटी के नाम से जानी जाने वाली जाह्नवी बहल को फेसबुक पर अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में थाना डिविजन नं. 8 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आई.टी. एक्ट के अधीन एफ.आई.आर. दर्ज की है।

लुधियाना (ऋषि): भारत की बेटी के नाम से जानी जाने वाली जाह्नवी बहल को फेसबुक पर अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में थाना डिविजन नं. 8 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आई.टी. एक्ट के अधीन एफ.आई.आर. दर्ज की है।

PunjabKesari
 
पुलिस को दी शिकायत में बहल ने बताया कि इंटरनेट के जरिए दुनिया भर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान हो गई। इसी बात से तंग आकर डी.जी.पी. पंजाब सुरेश अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई गई। बहल ने पुलिस से फेसबुक पर मैसेज भेजने वाले सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 

PunjabKesari

कौन है जाह्नवी
गौरतलब है कि लुधियाना की रहने वाली छात्रा जाह्नवी सबसे पहले कन्हैया कुमार को खुली बहल के लिए चुनौती देने के बाद चर्चा में आई थी। जाह्नवी बहल ने कन्हैया कुमार को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के मुद्दे पर खुली बहस के लिए 23 मार्च, 2016 को शहादत दिवस पर हुसैनीवाला बॉर्डर पर आने का न्योता दिया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!