अहम खबरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की Z सुरक्षा में सिख कमांडो भी शामिल

Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2022 12:04 PM

jathedar harpreet singh z security

तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को केंद्र सरकार की तरफ से Z

अमृतसर (सरबजीत): तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को केंद्र सरकार की तरफ से Z सुरक्षा दे दी गई है। जत्थेदार को दी गई Z सुरक्षा में केंद्र सरकार ने 6 कमांडो दिए हैं, जिसमें 4 सिख कमांडो और 2 हिंदू कमांडो शामिल हैं।
PunjabKesari
जत्थेदार को केंद्र सरकार ने इस कारण सुरक्षा दी है, क्योंकि उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुरक्षा लेने से साफ़ इंकार कर दिया था। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब सरकार ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा वापिस ले ली थी।
PunjabKesari
सुरक्षा वापिस लेने पर जत्थेदार ने वीडियो जारी करते हुए मान सरकार को कहा थी कि उन्हें पंजाब सरकार की सुरक्षा की ज़रूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए शिरोमणि कमेटी की सिख टास्क फोर्स के नौजवान ही काफी हैं, जो हर समय उनके साथ रहते हैं। इसके बाद केंद्र सरकार ने जत्थेदार को Z सुरक्षा देने का ऐलान कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!