Jalandhar में चोरों का आतंक, पहले की रेकी फिर दिन-दहाड़े की लाखों की चोरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 May, 2026 03:13 PM

jalandhar theft

जानकारी देते पीड़ित परिवार ने कहा कि अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

जालंधर(सोनू): महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं गीता कालोनी में घर को चोरों ने निशाना बनाया। जहां 3 दिन पहले दोपहर को घर से गहने लेकर चोर फरार हो गए।

जानकारी देते पीड़ित परिवार ने कहा कि अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला आशु ने कहा कि घर में 4 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का कहना है कि एक लाख की नगदी और 25 लाख के गहने लेकर चोर फरार हो गए। इस घटना में 18 तोले सोना और चांदी के गहने शामिल है।

जानकारी के अनुसार सी.सी.टी.वी. में चोर सरेआम घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना में चोरों के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि घटना वाले दिन पुलिस जांच करने पहुंची थी, जिसके बाद आज पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना में सोने और चांदी के गहने चोर ले गए। पीड़ित ने कहा कि उनके 2 घर है और घटना के दौरान वह दूसरे घर में मौजूद थे।

इस दौरान चोर घर से बच्चों के चांदी के गहने, भाई के गहने, पीड़िता के गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना में चोरों ने मंदिर भी नहीं छोड़ा। चोर मंदिर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों द्वारा दीवार फांदकर घटना को अंजाम दिया गया।

परिवार का कहना है कि चोरों द्वारा घटना से 2 दिन पहले रेकी की गई थी और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में परिवार के सारे गहने लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जल्द चोरों को गिरफ्तार करके उनके गहने वापिस लौटाए जाए। परिवार ने कहा कि उनकी जीवन की सारी पूंजी चोर ले गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!