आदेशों के प्रति लापरवाह जालंधरवासी,मकसूदां मंडी के बाद अब मंडी फेंटनगंज में उमड़ी भीड़

Edited By swetha,Updated: 08 Apr, 2020 11:20 AM

jalandhar resident negligent police orders

जालंधर के लोग कर्फ्यू को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसी कारण मकसूदां सब्जी मंडी के बाद मंडी फेंटनगंज में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इन लोगों को दूसरी की तो क्या अपनी परवाह तक नहीं है। ऐसा ही नजार मंगलवार को मंडी फेंटनगंज में दिखने को मिला।

जालंधरः जालंधर के लोग कर्फ्यू को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसी कारण मकसूदां सब्जी मंडी के बाद मंडी फेंटनगंज में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इन लोगों को दूसरी की तो क्या अपनी परवाह तक नहीं है। ऐसा ही नजार मंगलवार को मंडी फेंटनगंज में दिखने को मिला। सुबह यहां आम चीजों की खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ इतनी थी कि लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था।

जिला प्रशासन ने भले ही मंडी खोलने के लिए तड़के 5 बजे से सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया है, लेकिन लोग इससे पहले ही करियाना की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। करियाना की थोक मार्किट मंडी फेंटनगंज में केवल रिटेल विक्रेताओं को खरीदारी करने की इजाजत है। यहां रोजाना उमड़ रही घरेलू उपभोक्ताओं की भीड़ से समस्या पैदा हो रही है। बात चाहे मकसूदां सब्जी मंडी की हो या मंडी फेंटनगंज की। पर यह प्रशासन के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। भीड़ देखकर स्पष्ट हो जाता है कि पुलिस प्रशासन शहर में कर्फ्यू को पूरी तरह लागू करने में विफल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!