Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2025 10:08 AM

Jalandhar वालों के लिए जरूरी खबर है।
जालंधर (खुराना): नगर निगम जालंधर के ग्रेड-4 कच्चे कर्मचारी, जिनमें 58 फिटर कुली, 6 राजमिस्त्री और 15 जे.सी.बी. ऑप्रेटर शामिल हैं, ने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पिछले 12 से 15 वर्षों से वह अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दे रहे हैं । इसके बावजूद अब तक पक्की नियुक्ति न मिलने पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त किया।
कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन उनकी वर्षों की मेहनत और सेवा की अनदेखी कर रहा है। यूनियनों द्वारा बार-बार खाली पदों को भरने के लिए पत्र भेजे गए और व्यक्तिगत रूप से मिलकर मांगें रखी गईं, लेकिन निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यूनियनों ने मांग की है कि नगर निगम अपने आगामी बजट में फिटर कुली, राजमिस्त्री और जे.सी.बी. ऑप्रेटरों के पदों को रैगुलर करने की मंजूरी प्रदान करे, जिससे पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे 18 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।