नगर निगम ऑफिस पहुंचे जालंधर के नव नियुक्त मेयर विनीत धीर, कही ये बात

Edited By Kalash,Updated: 12 Jan, 2025 03:04 PM

jalandhar municipal corporation mayor vineet dhir

जालंधर नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा विनीत धीर को मेयर बनाया गया है।

पंजाब डेस्क : जालंधर नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा विनीत धीर को मेयर बनाया गया है। मेयर बनने के बाद जालंधर नगर निगम दफ्तर पहुंच कर  विनीत धीर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरन उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने शहर के कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह शहर वासियों का यकीन दिलवाना चाहते हैं कि शहर के लिए अब जो भी होगा बेहतर ही होगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जालंधर को प्रगति वाली सिटी बनाना है।      

विनीत धीर ने कहा कि शहर सिर्फ मेयर और पार्षदों का ही नहीं, बल्कि हर शहर वासी का है। इसके बाद अब कल से सभी विभागों की मीटिंग शुरू कर दिया जाएगी। वहीं वेंडरों के लिए स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लोग  आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहे हैं और पंजाब में  जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है। वह रिश्वतखोरी के खिलाफ काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे का जो भी घोटाला हुआ है, उसे लेकर जांच करवाई जाएगी और पैसा भी वापस लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!