Edited By Kamini,Updated: 03 Mar, 2023 10:11 PM

सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव की तिथि की घोषणा कभी भी की जा सकती है।
जालंधर : सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव की तिथि की घोषणा कभी भी की जा सकती है। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं।
इस बीच, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जालंधर उपचुनाव के लिए सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इनमें अरुनेश शाकर, जगदीप सिंह नकई, अरविंद खन्ना, तीक्षण सूद, प्रेम मित्तल, बलवीर सिंह सिद्धू, परमिंदर सिंह बराड़, डॉ. दलबीर सिंह वेरका, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, बलविंदर सिंह लाडी, अमरपाल सिंह बोनी, मनप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में राहुल गांधी की 'भारत जोको यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिससे जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here