Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2026 05:05 PM

जालंधर के 120 फुटी रोड पर थाना बावा खेल के आगे बीच सड़क बने गड्ढे ने विक्राल रूप ले लिया है।
जालंधर (पंकज, कुंदन): जालंधर के 120 फुटी रोड पर थाना बावा खेल के आगे बीच सड़क बने गड्ढे ने विक्राल रूप ले लिया है। इस जगह कुछ दिन पहले पीने के पानी की पाईप लीक होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा था। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा इसे ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया था जो कि कई दिनों से ऐसे ही खुला पड़ा हुआ है। इस कारण आने-जाने वाले लोगों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इससे पीने वाले पानी की बर्बादी भी हो रही है। नगर निगम में बैठे अधिकारियों को चाहिए कि वह मौके पर पहुंच कर इस समस्या का हल करवाएं ताकि पीने वाली पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here