Edited By Kalash,Updated: 12 Aug, 2026 01:07 PM

पंजाब के चर्चित 1200 करोड़ के सिंचाई घोटाले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के चर्चित 1200 करोड़ के सिंचाई घोटाले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में सेवानिवृत्त 3 IAS अधिकारियों को राहत मिली है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की जांच में पूर्व चीफ सेक्रेटरी सर्वेश कौशल, पूर्व स्पेशल चीफ सेक्रेटरी KBS सिद्धू और सिंचाई विभाग के पूर्व सचिव काहन सिंह पन्नू के खिलाफ आरोपों को साबित करने वाला पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें क्लीन चिट दी है।
इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विजिलेंस ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया कि मामले की जांच के दौरान कोई गवाह सामने नहीं आया और न ही कथित रिश्वत की रकम बरामद हुई है। इसके बाद तीन साल से अधिक समय से लंबित इस मामले में हाईकोर्ट ने तीनों रिटायर्ड अधिकारियों को राहत देते हुए उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here