Edited By Urmila,Updated: 09 Jul, 2022 02:45 PM

पंजाब में आज खाकी की बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पंजाब पुलिस आज एक्शन मूड में नजर आ रही है। डी.जी.पी. सहित कई आला अधिकारियों के साथ छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा...
मोहालीः पंजाब में आज खाकी की बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पंजाब पुलिस आज एक्शन मूड में नजर आ रही है। डी.जी.पी. सहित कई आला अधिकारियों के साथ छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा 10 जिलों में बड़ी रेड की गई है। पुलिस द्वारा कई होटल्स व रिहायशी इलाकों में दबिश की गई। इस समय मौके पर डी.जी.पी. गौरव यादव भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि लोगों में असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि ए.डी.जी.पी. और पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा बठिंडा, पटियाला, अमृतसर, मोगा, जालंधर, मोहाली, लुधियान, फरीदकोट आदि कई जिलों में पुलिस द्वारा रेड की जा रही है। इसके साथ-साथ गांवोंं में भी कई घरों में छापेमारी की जा रही है।
जिक्रयोग्य है कि नशा और बारूद के खिलाफ पंजाब में आज पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन चला है। पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर रेड की जा रही है। मोहाली, खरड़ में स्पेशल सर्च अभियान चलाया गया है। इसके अलावा पाम सोसायटी और पारस सोसायटी में रेड की जा रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि जहां से भी कोई अवैध वस्तु मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी
डी.जी.पी. यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को खराब करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। गैंगस्टर और नशा करने वालों पर सख्ती से नकेल डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सर्च अभियान द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। इस समय डी.एस. पीज, एस.एच.ओ. व अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here