Jalandhar : लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, PAP चौक पर उठाया जाएगा अहम कदम

Edited By Urmila,Updated: 01 Nov, 2025 10:15 AM

important step will be taken at pap chowk

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ पी.ए.पी. चौक से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

जालंधर (चोपड़ा): कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ पी.ए.पी. चौक से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में हुई इस बैठक में डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और आप नेता नितिन कोहली मौजूद रहे। 

मोहिंदर भगत ने कहा कि पी.ए.पी. चौक पर ट्रैफिक की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए एक सेपरेट लेन बनाने का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा। इसके साथ ही पी.ए.पी. फ्लाईओवर की मुरम्मत और पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एन.एच.ए.आई. से अंतिम मंजूरी मिलते ही अगले वर्ष तक यह लेन तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की ओर से किसी भी विभाग को इस परियोजना के लिए आवश्यक एन.ओ.सी. देने में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे एन.एच.ए.आई. अधिकारियों से समन्वय बनाकर लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करें। डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि वे पिछले कई महीनों से एन.एच.ए.आई. अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बाद में अधिकारियों ने पीएपी फ्लाईओवर क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!