अहम खबर: एक वर्ष पहले निकाली होमगार्ड जवानों की भर्ती रद्द, जानें वजह

Edited By Urmila,Updated: 28 Nov, 2022 04:06 PM

important news recruitment of home guard soldiers canceled a year ago

चंडीगढ़ पुलिस में होमगार्ड जवानों की भर्ती एक वर्ष 10 माह पहले निकाली थी जिसे पुलिस विभाग ने  रद्द कर दिया है।

चंडीगढ़ (सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस में होमगार्ड जवानों की भर्ती एक वर्ष 10 माह पहले निकाली थी जिसे पुलिस विभाग ने  रद्द कर दिया है।  होमगार्ड जवानों की भर्ती रद्द करने का कारण प्रशासनिक आधार बताया जा रहा है। यह आदेश जनरल होमगार्ड-सह-पुलिस महानिदेशक (DGP) ने जारी किया है। होमगार्ड जवानों की भर्ती रद्द होने से शहर के युवाओं में मायूसी है। पुलिस विभाग ने 28 जनवरी 2021 को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा 25 होमगार्डों की भर्ती निकाली थी।

युवक सेक्टर-17 के होमगार्ड कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा कर तैयारी करने लगे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि भर्ती रद्द हो जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस विभाग जल्द ही 951 कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रहा है। इसलिए पुलिस महकमा तैयारियों में लगा हुआ है। पुलिस विभाग में भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे, जबकि ए.एस.आई. की 49 पदों पर भर्ती की जानी है इसलिए पुलिस विभाग के पास आवेदन आने शुरू हो गए हैं। पुलिस विभाग ने 31 मार्च 2023 तक सभी पदों को पूर्ण रूप से भरने का लक्ष्य रखा है।

पुलिस बैंड में 37 कांस्टेबल हो चुके  हैं भर्ती

पुलिस विभाग ने सबसे पहले पुलिस बैंड के लिए भर्ती की। इसमें 23 पद ब्रास बैंड और पाइप बैंड के लिए 16 पद थे। इसमें से 37 लोगों को भर्ती किया गया है। 32 नए कर्मचारियों ने ज्वाइन भी क लिया है और उनका प्रशिक्षण चल रहा है। शेष प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!