प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन जा रहे हैं तो आ गई जरूरी सूचना, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 07 Feb, 2025 04:07 PM

if you are going to vrindavan to visit premanand ji maharaj

पंजाब से अगर आप भी वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन  के  लिए जा रहे

पंजाब डेस्क: पंजाब से अगर आप भी वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन  के  लिए जा रहे हैं  तो आपके लिए अहम खबर  है। दरअसल, महाराज  जी  की  पदयात्रा अनिश्चित  काल के लिए बंद कर दी गई  है। ऐसे  में  अगर आप सिर्फ महाराज  के  दर्शन के लिए  जा रहे हैं तो आप इसका लाभी  नहीं  उठा  सकेंगे। उक्त  जानकारी संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, श्री राधा केलिकुंज द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है।

PunjabKesari
आपको बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज रोजाना रात 2 बजे अपने आवास से पदयात्रा कर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक पहुंचते थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर भजन-कीर्तन करते थे। लेकिन हाल के दिनों में रात्रि के समय शोरगुल को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसके अलावा, संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उक्त  फैसला लिया गया है। महाराज  के  दर्शन ना  होने  पर भक्तों में गहरी निराशा है। फिलहाल  अब सभी की नजरें इस पर हैं कि कब यह पदयात्रा फिर से शुरू होगी और भक्तों को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।

PunjabKesari
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है  कि जब संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा रोकी गई हो। इससे पहले, हाथरस हादसे के बाद भी सुरक्षा कारणों से पदयात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, जब उस हादसे में 121 महिलाओं और बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई थी।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!