चंद्र गैंद सहित 9 आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नत कर बनाया सैक्रेटरी

Edited By swetha,Updated: 30 Jan, 2020 11:25 AM

ias officer promotion

पंजाब सरकार ने 2004 बैच के 9 आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नत करके सैक्रेटरी बना दिया है।

चंडीगढ़/जालंधर(भुल्लर, धवन): पंजाब सरकार ने 2004 बैच के 9 आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नत करके सैक्रेटरी बना दिया है। इन पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अर्शदीप सिंह ङ्क्षथद, मनाशवी कुमार, वरुण रूज्म, कविता सिंह, श्रुति सिंह, श्री चंद्र गैंद, मनवेश सिंह सिद्धू, धर्मपाल, गगनदीप सिंह बराड़ तथा अरुण सेखड़ी शामिल हैं।  चंद्र गैंद इस समय फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्रर के पद पर कार्य कर रहे हैं। अब उन्हें पदोन्नत करके सैक्रेटरी बनाया गया है। 

उपरोक्त 10 पदोन्नत किए गए अधिकारियों में से मनाशवी कुमार, मनवेश सिंह सिद्धू, गगनदीप सिंह बराड़ तथा अरुण सेखड़ी को पंजाब सरकार में सचिव पद देते हुए सुपरटाइम स्केल दिया गया है जबकि अर्शदीप सिंह ङ्क्षथद, वरुण रूज्म, कविता सिंह, श्रुति सिंह, चंद्र गैंद तथा धर्मपाल को पंजाब सरकार में सैक्रेटरी पद पर पदोन्नत किया गया है पर उन्हें सुपर टाइम स्केल नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने अनिवार्य मध्य करियर प्रशिक्षण फेस-4 को पूरा नहीं किया है। 

इन सभी अधिकारियों को उनके वेतन व बकाया 1 जनवरी, 2020 से उस समय दिए जाएंगे जब वह फेस-4 के अनिवार्य प्रशिक्षण का कार्य पूरा कर लेंगे। इस समय अर्शदीप सिंह थिंद तथा श्रुति सिंह केंद्रीय सरकार में डैपुटेशन पर कार्य कर रहे हैं। इन अधिकारियों को पदोन्नति के लाभ वास्तव में उस समय मिलेंगे जब वह राज्य सरकार में डैपुटेशन से वापस आकर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। डैपुटेशन की अवधि में उन्हें आई.ए.एस. पे-रूल्स 2016 के रूल 7 के अनुसार वेतन व भत्ते मिलेंगे तथा फेस-4 के अनिवार्य प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद उन्हें पदोन्नति के लाभ मिल सकेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!