पति ने FB पर जाली आई.डी. बना पत्नी की अश्लील फोटो की शेयर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Jan, 2021 10:05 AM

husband made photos viral of wife on fb

फेसबुक पर जाली आई.डी. बनाकर पत्नी की अश्लील फोटोएं डालने के आरोप में थाना.....

लुधियाना(ऋषि): फेसबुक पर जाली आई.डी. बनाकर पत्नी की अश्लील फोटोएं डालने के आरोप में थाना सराभा नगर की पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ आई.टी.एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान वरुण गोयल निवासी मंडी गोविंदगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस को 18 दिसम्बर 2019 को दी शिकायत में पीड़ित पत्नी ने बताया कि फेसबुक पर जाली आई.डी. बनाकर उसकी अश्लील फोटोएं अपलोड की गई। पता चलने पर पुलिस को लिखित शिकायत दी और जांच शुरू की तो पता चला कि उक्त हरकत उसके पति द्वारा की गई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2011 में आरोपी के साथ हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर परेशान किए जाने पर साल 2018 में लुधियाना आकर रहने लग पड़ी और दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया। पति द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उक्त हरकत की गई, जबकि बच्चों को भी एक बार किडनैप करने का प्रयास किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!