प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, पति की हरकत ने...मामला पढ़ आपके भी खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Edited By Urmila,Updated: 17 Feb, 2025 05:50 PM

horrible end of love marriage

कोर्ट मैरिज करवाने वाले दंपति में नवविवाहिता का शव नवांशहर के पंडोरा मोहल्ला स्थित श्मशानघाट से मिला है।

नवांशहर (त्रिपाठी): कोर्ट मैरिज करवाने वाले दंपति में नवविवाहिता का शव नवांशहर के पंडोरा मोहल्ला स्थित श्मशानघाट से मिला है जबकि लड़के द्वारा कोई जहरीली वस्तु निगल लेने के चलते नवांशहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्मशानघाट स्थित कर्मचारी ने बताया कि गत 10 फरवरी को एक व्यक्ति शाम साढे़ 4 बजे एक महिला का शव लेकर आया था जिसने बताया कि मृतका उसकी पत्नी है तथा उसकी मौत एक्सीडैंट से हुई। 

उक्त व्यक्ति ने मृतका नाम आशा रानी (27) लिखाया था। कर्मचारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अगले दिन शव लेने आना था परन्तु वह नहीं आया जिस पर उनकी ओर से मृतका के परिजनों की तालाश की जा रही थी परन्तु शव को मोर्चरी रूम में रखाने के वक्त जो पता लिखवाया गया था वह गलत था। दूसरी ओर आज 7 दिन के बाद श्मशानघाट पहुंचे मृतका की माता दर्शना रानी पत्नी जनकराज तथा भाभी ने बताया कि मृतका का नाम आशा रानी निवासी गांव आनंदगढ़ थाना सदर होशियारपुर है। उसने बताया उसकी लड़की के पिछले करीब 9 वर्षो नवांशहर के गांव भंगल कलां निवासी सुखवीरपाल के साथ प्रेम संबंध थे। उन्होंने 1 नवंबर,2024 को कोर्ट मैरिज कर ली थी परन्तु इस संबंधी जानकारी घर पर नहीं दी थी जिसके चलते आशारानी अपने मायका परिवार में रह रही थी। 

उसने बताया कि सुखवीर पाल के घर वालों ने उसकी शादी मार्च महीने में तय कर दी थी। जिसके चलते सुखवीर उनके घर 10 फरवरी को आया था तथा उसने आश्वस्त किया था कि वह अपनी लड़की को उसके साथ भेज दे वह उसे हर तरह सुखी रखेगा तथा वह अपने घर पहु्च कर अपनी मां को इस शादी के लिए मना लेगा। उन्होंने बताया कि साढे़ 11 बजे सुखवीर पाल उनकी लड़की को अपने साथ ले गया था तथा शाम 4 बजे तक उनकी अपनी लड़की के साथ बात होती रही उसके उपरान्त उसका फोन बंद आने लग पड़ा। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सुखवीर के फोन पर बात की तो उसने बताया उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई है। उसने बताया कि आशा को बस में बैठा कर भेज रहा है वह बस स्टैंड आकर उसे ले जाए। 

उन्होंने बताया कि वह अपनी लड़की का इंतजार करते रहे परन्तु वह नहीं आई। उन्होंने बताया कि सुखवीर के परिजन उसकी शादी से खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि आज उन्हें सोशल मीडिया पर चल रही एक वीडियो से पता चला था कि करीब एक सप्ताह पहले कोई व्यक्ति किसी नवविवाहिता का शव श्मशानघाट में छोड़ गया है। आज सुबह जब जहां आकर देखा तो वह उनकी लड़की का शव था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि सुखवीर 10 तारीख को आशा को उसके घर से लाने के उपरान्त अपने घर पर लेकर नहीं गया था। 

उक्त दोनों ने मत्तेवाल रोड पर जहर खाने का निर्णय ले लिया जिस पर आशा ने जहर निगल लिया तथा सुखवीर को जहर नहीं खाने दिया जिसके उपरान्त वह उसे एक अस्पताल में लेकर गया जहां उसे किसी बडे़ अस्पताल में ले जाने के लिए कहा गया। पुलिस ने बताया कि उक्त आशा को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृतक घोषित कर दिया जिस उपरान्त उक्त सुखवीर उसका शव पंडोरा मोहल्ला के श्मशानघाट में गलत पता लिखा कर यह कह कर रख गया कि उसका कल संस्कार करना है। यहां यह भी जिक्रयोग है कि लड़की के परिजन गांव की पंचायत सहित सुखवीर के गांव में पहुंचे थे तथा अपनी लड़की संबंधी जानकारी मांगी थी। डी.एस.पी. राजकुमार ने बताया कि मृतका आशा के परिजनों के बयानों के आधार लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!