Film प्रमोशन के नाम पर सड़कों पर हुल्लड़बाजी...तेजी से Viral हो रहा Video

Edited By VANSH Sharma,Updated: 13 Jun, 2025 04:52 PM

hooliganism on the streets in the name of film promotion

जब लोग किसी मशहूर एक्टर को ऐसा करते देखते हैं, तो वे उन्हें देख इनफुलेंस हो सकते है और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सकते है।

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी एक्टर देव खरोड़ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्म या एक्टिंग को लेकर नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर।

PunjabKesari

देव खरोड़ अपनी फिल्म 'डाकूआ दा मुंडा 3' के प्रमोशन के लिए पटियाला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर ऐसी हरकतें कीं, जो साफ-साफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन थी। वे चलते हुए वाहन की सनरूफ से बाहर निकल कर वीडियो बनाते नजर आए। यही नहीं, उनके कई समर्थक भी कार की खिड़कियों से बाहर निकल आए और सड़क पर हुलड़बाजी करने लगे।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि यह सब हाईवे पर तेज रफ्तार से चलती गाड़ियों के बीच हुआ, जो न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता था। देव खरोड़ ने इस पूरी घटना की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के रूप में भी शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के नाम पर इस तरह की लापरवाही और कानून तोड़ना किसी बड़े कलाकार को शोभा नहीं देता। जब लोग किसी मशहूर एक्टर को ऐसा करते देखते हैं, तो वे उन्हें देख इनफुलेंस हो सकते है और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सकते है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!