तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, पुत्र की दर्दनाक मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 17 Nov, 2020 04:50 PM

high speed vehicle collides with mother son in motorcycle

दोनों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया, जहां गुरप्रीत सिंह पुत्र भजन सिंह की मौत हो गई है...

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के गांव कांशी नगर के नजदीक तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर की तरफ से मोटरसाइकिल पर जा रहे मां-बेटे को चपेट में लेने के बाद सड़क हादसे में बेटे गुरप्रीत सिंह और कुलवंत कौर पत्नी भजन सिंह के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों फगवाड़ा में रहते रिश्तेदारों की मौत संबंधी सांत्वना देने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए।

दोनों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया, जहां गुरप्रीत सिंह पुत्र भजन सिंह की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक गुरप्रीत सिंह की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दी है। पुलिस के दुर्घटना का कारण बने कैंटर वाहन को कब्ज़े में लेकर इसके चालक आरोपी सुखविन्दर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले को लेकर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच का दौर जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!