अंकुश ने अपने घर से रिकवर करवाई सवा 3 किलो और हैरोइन, 1 और तस्कर गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 05 Feb, 2020 10:02 AM

heroine smuggling case

सुल्तानविंड क्षेत्र में हैरोइन की लैबोरेटरी चला रहे तस्करों के सरगना अंकुश कपूर ने  होली सिटी स्थित अपने घर से 3.25 किलो हैरोइन और बरामद करवाई, जिसके साथ 500 एम.एल. हाईड्रोलिक एसिड, 2.5 लीटर अमोनिया व 500 ग्राम एक्टीवेटिड चारकोल पाऊडर भी था।

अमृतसर(संजीव): सुल्तानविंड क्षेत्र में हैरोइन की लैबोरेटरी चला रहे तस्करों के सरगना अंकुश कपूर ने  होली सिटी स्थित अपने घर से 3.25 किलो हैरोइन और बरामद करवाई, जिसके साथ 500 एम.एल. हाईड्रोलिक एसिड, 2.5 लीटर अमोनिया व 500 ग्राम एक्टीवेटिड चारकोल पाऊडर भी था।

अंकुश एस.टी.एफ. के पास रिमांड पर चल रहा है, जिसे आज एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रछपाल सिंह ने टीम समेत उसके घर ले जाकर बरामदगी की। दूसरी ओर गुजरात के अहमदाबाद जिले से एंटी टैरोरिज्म स्क्वॉयड की टीम मिस्टर पटेल की अध्यक्षता में अमृतसर पहुंच गई है जो बुधवार से एस.टी.एफ. के साथ ज्वाइंट आप्रेशन चलाएगी। वहीं ए.टी.एस. व एस.टी.एफ. जल्द इंटरपोल द्वारा काबू तस्कर सिमरनजीत सिंह संधू को इटली से लेने भी जाएंगी। दूसरी ओर एस.टी.एफ. ने  अंकुश कपूर व अफगानी नागरिक सहित गिरफ्तार किए गए 6 तस्करों के एक और साथी को काबू कर लिया है, जिसकी कोई पुलिस अधिकारी पुष्टि करने को तैयार नहीं है पर जल्द इसका खुलासा ए.टी.एस. द्वारा किया जाएगा। 

गुजरात में दर्ज 300 किलो हैरोइन के पर्चे पर होगी जांच
गुजरात में ए.टी.एस. द्वारा 5 किलो हैरोइन समेत तस्कर पकड़ा था, पता चलते ही सिमरनजीत सिंह संधू 300 किलो हैरोइन की खेप ठिकाने लगा आस्ट्रेलिया भाग गया था, जहां से इटली चला गया। वहीं पुलिस ने अमृतसर में 194 किलो हैरोइन सहित 6 तस्कर काबू किए। आज बरामद सवा 3 किलो हैरोइन के साथ अब तक 205 किलो हैरोइन बरामद कर चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ये हैरोइन संधू की है तो इसमें अभी 95 किलो बाकी है, जिसे लेकर पुलिस काबू आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जल्द काबू होंगे कुछ सफेदपोश
ए.आई.जी. रछपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इसमें कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। 

हो रही हैरोइन के रूट मैपिंग
इस पूरे मामले हैंडल कर रहे आई.जी. एस.टी.एफ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में उनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं बरामद की गई हैरोइन के रूट की भी मैपिंग करवाई जा रही है, जिससे पता लगे हैरोइन की इतनी बड़ी खेप किस रास्ते से अमृतसर पहुंची। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!