दिल्ली से लेकर आए थे हैरोइन, सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Mar, 2021 10:23 AM

heroin was brought from delhi police arrested the smugglers

हैरोइन तस्करी करने वाले एक नाइजीरियन सहित मोहाली पुलिस ने 2 तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों..........

मोहाली(संदीप): हैरोइन तस्करी करने वाले एक नाइजीरियन सहित मोहाली पुलिस ने 2 तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 1 किलो हैरोइन बरामद की है, जिसे वे आगे ग्राहकों को सप्लाई करने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरड़ के रहने वाले नाइजीरियन इमैनुअल ऑगुनबोडाडे रिचर्ड (28) और फेज-9 निवासी वाकिल हसन (28) के रूप में हुई है। हसन मूलरूप से यू.पी. के शामली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हैरोइन की खेप दिल्ली से लेकर आए और इसे मोहाली और आसपास के इलाकों में अपने ग्राहकों को सप्लाई करने जा रहे थे। एस.एस.पी. मोहाली सतिंदर सिंह के आदेशानुसार एस.पी. (डी) हरमनदीप सिंह हंस की सुपाविजन और डी.एस.पी. (डी) गुरचरन सिंह और सी.आई.ए. इंस्पैक्टर गुरमैल सिंह की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: प्रिंटिंग इंडस्ट्री पर छाए संकट के बादल, कच्चे माल की कीमतों में उछाल

कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में करने लगे हैरोइन तस्करी 
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इमैनुअल ऑगुनबोडाडे रिचर्ड वर्ष 2015 में स्टडी वीजा पर भारत में पढ़ाई करने आया था। वर्ष 2015 से लेकर 2018 तक उसने बैंगलूरू स्थित बैंगलूरू इंटरनैशनल कॉलेज से बी.सी.ए. की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की। इसके बाद वह एम.सी.ए. की पढ़ाई के सिलसिले में खरड़ आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात मोहाली में टैक्सी चलाने वाले वाकिल हसन से हुई। कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की चाह में दोनों मिलकर दिल्ली से हैरोइन लेकर आए और यहां सप्लाई करने का काम करने लगे। शनिवार को सी.आई.ए. टीम को दोनों के बारे में सूचना मिली थी कि वे एक कार में हैरोइन की खेप लाकर आगे सप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और उनकी कार से 1 किलो हैरोइन बरामद कर ली। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!