भारत-पाक बाॅर्डर पर बोतलों में दबाकर रखी 10 करोड़ की हैरोइन बरामद

Edited By Mohit,Updated: 25 Oct, 2019 07:54 PM

heroin recovered india pakistan order

पंजाब सरकार के निर्देशो हैरोइन (चिट्टा) का धंधा करने वाले तस्करो को काबू करने के लिए चलाई जा रही.............

मोगा (आजाद): पंजाब सरकार के निर्देशो हैरोइन (चिट्टा) का धंधा करने वाले तस्करो को काबू करने के लिए चलाई जा रही मुहिंम के तहत मोगा पुलिस को आज तीसरी बार बड़ी सफलता मिली जब सी.आई.ए स्टाफ मोगा ने भारत-पाक बार्डर पर सर कंडो में छुपाकर रखी गई 10 करोड़ रुपए अंर्तराष्ट्रीय मुल्य की हैरोइन बरामद की। जबकि तस्कर काबू नही आ पाया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. आई जंगजीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह तथा सहायक थानेदार परमदीप सिंह गलत तत्वों तथा तस्करो की तलाश हेतू फिरोजपुर जी.टी. रोड पर गश्त करते हुए जब डगरू रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा फिरोजपुर के पास भारतीय बार्डर पर जीरो लाइन के पासभारी मात्रा में हैरोइन की खेप भेजी गई है जो वहां सरकंडो में छुपाकर रखी गई है। यादि तुरंत छापामारी की जाए तो उक्त हैरोइन बरामद हो सकती है। 

जिस पर मैं तथा इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह व सहायक थानेदार परमदीप सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमो के साथ तुरंत फिरोजपुर पहुंचे और सुरक्षा बलो के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद उन्हें साथ लिया और गेट नंबर 215 के आगे जीरो लाइन पर सरकंडो में छुपाकर रखी गई 2 किलो 185 ग्रांम हैरोइन जो दो बोतलों में भरी हुई थी बरामद की जिस की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना सदर मोगा में आज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मोगा पुलिस द्वारा इसी माह में एक किलो 160 ग्रांम हैरोइन बरामद कर थाना मैहना में मामला दर्ज किया गया था। जबकि इस के बाद निर्मल सिंह को काबू करके उसकी निशानदेही पर एक किलो 120 ग्रांम हैरोइन बरामद कर थाना बधनी कलां में मामला दर्ज किया गया था। डी.एस.पी. जंगजीत सिंह तथा इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि उक्त हैरोइन भारत में बैठे तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध होने के चलते हैरोइन की सप्लाई हो रही है। जिन्हें रोकने के लिए हम पूरा प्रयास कर रहे है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!