इंटरनेशनल बाॅर्डर पर करोड़ों की हैरोइन बरामद

Edited By Mohit,Updated: 28 Sep, 2019 10:54 PM

heroin recovered at international border

सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में फेंकी गई दो पैकेट हैरोइन बरामद की है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में फेंकी गई दो पैकेट हैरोइन बरामद की है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि शनिवार प्रात: बल के जवान फिरोजपुर सैक्टर की राजोके चैकपोस्ट पर तैनात थे तो इंटरनैशनल बार्डर के समीप उन्हें कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जवानों द्वारा ललकारने पर सीमा पार से आए तस्करों द्वारा तार के ऊपर से कुछ फेंका जाने लगा। 

जवानों द्वारा फिर से ललकार कर जब फॉयरिंग की गई तो तस्कर धान की फसल एवं अंधेरे का लाभ उठाकर वापिस भाग गए। वहां पर पूरी रात कड़ी निगरानी रखी गई और सुबह होते ही सर्च ऑप्रेशन चलाया गया तो हैरोइन के दो पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 1.980 किलोग्राम है ओर इंटरनैशनल मार्किट में इसकी कीमत 9.90 करोड़ रूपए आंकी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!