पंजाब समेत कई राज्यों में 28 से भारी बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज

Edited By Tania pathak,Updated: 25 Jul, 2020 09:01 PM

heavy rain expected in many states including punjab

वही कहीं -कहीं गरज के साथ भारी बारिश भी पड़ सकता है। मौसम केंद्र मुताबिक...

चंडीगढ़ (यूएनआई) : पश्चिम -उत्तर में 28 जुलाई से मानसून सक्रिय होने के के साथ ही भारी बारिश के आसार हैं, जिसके चलते अगले 2 दिन में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू -कश्मीर में कहीं -कहीं हल्की बारिश पड़ने की उम्मीद है। वही कहीं -कहीं गरज के साथ भारी बारिश भी पड़ सकता है। मौसम केंद्र मुताबिक हिमाचल में कुछ स्थानों पर बारिश पड़ी। राज्य में मानसून कमज़ोर पड़ने के कारण कम स्थानों पर बारिश पड़ी और 28 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य में अधिक से अधिक पारा 24 डिग्री से 34 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा, गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है,  पहले भी पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!