Heatwave के बीच लोगों को सावधान रहने की जरूरत, इन बातों का रखें ध्यान

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2025 01:17 PM

heatwave advisory

गर्म हवाओं के प्रकोप के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर लोगों को 'लू' से बचने की सलाह दी है।

मोहाली (रणबीर): गर्म हवाओं के प्रकोप के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर लोगों को 'लू' से बचने की सलाह दी है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी व लू के मौसम में संभावित स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए पहले ही पर्याप्त प्रबंध कर लिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी जारी रहेगी। इसलिए सभी को आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शरीर का उचित तापमान बनाए रखने के लिए तरल पदार्थ का सेवन बहुत जरूरी है। जितना संभव हो सके उतना तरल पदार्थ पीएं, जिसमें सादा पानी, लस्सी, नींबू पानी, जूस, नारियल पानी और ओ.आर.एस. शामिल है।

उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के तक बाहर जाने से बचने की सलाह दी, क्योंकि इस समय सूर्य की गर्मी बहुत अधिक होती है। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। डॉ. जैन ने बताया कि गर्मी और 'लू' का असर नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूरों, किसानों, बेघर लोगों, सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले लोगों, मानसिक या शारीरिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों, विशेषकर हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के रोगियों, मोटापे से ग्रस्त लोगों, खुले में कठिन व्यायाम करने वाले एथलीटों आदि पर अधिक हो सकता है। इसलिए उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। गर्मी के कारण यदि कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है या नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से परामर्श लिया जा सकता है।

गर्मी से बचाव के लिए ये करें

अपने घर को ठंडा रखें। दिन के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। शरीर को ठंडा रखें। हल्के रंग के कपड़े पहनें। बाहर जाते समय धूप का चश्मा पहनें और अपना सिर ढकें। यदि आप बाहर हैं, तो बैठने के लिए कोई ठंडी जगह, जैसे पेड़ या अन्य छायादार स्थान ढूंढें। नंगे पैर बाहर मत जाओ। हर आधे घंटे में पानी पियें। धूप में बाहर जाते समय अपने साथ पानी ले जाएं। तले हुए, विदेशी और बासी भोजन से बचना चाहिए।

ये न करें

अधिक गर्मी के दौरान खाना पकाने से बचें। रसोईघर क्षेत्र को हवादार रखें। बच्चों और जानवरों को खड़ी गाड़ी में न छोड़ें। तेज धूप में बाहर मत जाए। शराब, चाय, कॉफी आदि से बचें। बासी खाना न खाएं। जितना संभव हो सके, कठिन शारीरिक गतिविधि से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!