कबूतरों की बढ़ती संख्या से चिंता में सेहत माहिर, बीमारियां फैलने का खतरा

Edited By Kalash,Updated: 11 Nov, 2026 05:01 PM

health experts concern over pigeon

महानगर में लगातार बढ़ रही कबूतरों की संख्या इन दिनों सेहत माहिरों की चिंता का विष्य बनी हुई है।

बठिंडा (परमिंद्र): महानगर में लगातार बढ़ रही कबूतरों की संख्या इन दिनों सेहत माहिरों की चिंता का विष्य बनी हुई है। माना जा रहा है कि कबूतरों के पंखों व बिष्ठ में विशेष प्रकार के कीटाणु होते हैं जो मनुष्यों में एलर्जी व चर्म रोगों का कारण बनते हैं। इसका डर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक होता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता नौजवानों के मुकाबले कम होती है। ऐसे में सेहत माहिरों द्वारा कबूतरों को लेकर लोगों के लिए सलाह भी जारी की है। असल में कोरोना काल के दौरान जहां घरेलु चिडिय़ों की संख्या में वृद्धि हुई थी वहीं उसके बाद कबूतरों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इससे पहले कबूतर आम तौर पर अनाज मंडियों, खंडहर इमारतों या कुछ ऐतिहासिक इमारतों में अपना डेरा बनाते थे लेकिन अब कबूतरों ने तेजी के साथ रिहायशी इलाकों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। 

शहर के भीतरी कई हिस्सों में लोगों द्वारा पूरा दिन कबूतरों को दाना-पानी आदि डाला जाता है जिस कारण बड़ी संख्या में कबूतर आबादी के बीचोबीच आने लग गए हैं। नई बन रही इमारतों व बाहरी कालोनियों में भी इन दिनों कबूतरों की भरमार देखने को मिल रही है। कबूतरों को अपने घरों व इमारतों पर आने से रोकने के लिए लोगों द्वारा विशेष प्रकार की जालियां व प्लास्टिक की कीलें आदि लगाई जा रही हैं लेकिन इससे भी कोई विशेष लाभ नहीं हो रहा। सेहत माहिरों के अनुसार शहर की आबादी के बीच कबूतरों की बढ़ रही संख्या चिंता का विषय है। 

सिविल अस्पताल में तैनात डा.अंजलि बांसल ने बताया कि कबूतरों से एलर्जी व सांस से जुड़ी बीमारियां फैल सकती हैं जिसकी चपेट में बच्चे व बुजुर्ग दोनों आ सकते हैं। ऐसे में कबूतरों से विशेष दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर के बीचोंबीच दाना आदि डालने की जगहों पर केवल एक ही समय पर कुछ दाना डाला जाए ताकि कबूतर वहां पर पक्का ठिकाना न बना सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!