बढ़ता वायु प्रदूषण बना गंभीर खतरा, सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Nov, 2026 06:18 PM

health department issues advisory in faridkot

प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए पराली, सूखे पत्ते और कूड़ा-कचरा न जलाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई है।

फरीदकोट(चावला): मौसम में बदलाव और हवा में लगातार बढ़ते प्रदूषित धुएं के कारण वातावरण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। इसका बुरा असर न केवल इंसानों और जानवरों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, बल्कि धुएं के कारण होने वाले सड़क हादसों में हर साल सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। जहरीली हवा और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए ऐसे माहौल में घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है।

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेहत विभाग फरीदकोट ने सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला और जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु गुप्ता की अगुवाई में प्रदूषण के दुष्प्रभावों और उससे बचाव से संबंधित एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।

डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि प्रदूषित वातावरण से सिरदर्द, चक्कर आना, आंखों में जलन, खांसी, त्वचा संबंधी समस्याएं, सांस लेने में तकलीफ, दिल का दौरा और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए पराली, सूखे पत्ते और कूड़ा-कचरा न जलाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई है। एडवाइजरी के अनुसार, बाहर निकलने से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स की जांच करें और धुआं या धुंध होने पर सुबह-शाम की सैर से बचें।

घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और धूम्रपान न करें। निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इस दौरान डिप्टी मास मीडिया अधिकारी सुधीर धीर और डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने समाज से पर्यावरण संरक्षण में आगे आने का आह्वान किया। मौके पर सेहत विभाग के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!