AAP विधायक पठानमाजरा को होटल का Wi-fi पड़ा भारी, मध्य प्रदेश से ऐसे दबोचा

Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2026 02:19 PM

harmeet singh pathanmajra arrested

म आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी के पीछे

पटियाला: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी के पीछे होटल का WiFi कनेक्शन अहम सुराग बना। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को ग्वालियर के एक होटल के WiFi से एक यूके नंबर एक्टिव होने का पता चला, जिसकी जांच करने पर सामने आया कि यह नंबर खुद पठानमाजरा इस्तेमाल कर रहा था। इसी एक गलती ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस की करीब 5-6 टीमें पिछले कई महीनों से इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुराग जुटाने में लगी थीं। आखिरकार 2 दिन के ऑपरेशन के बाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पठानमाजरा को उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पठानमाजरा पर एक महिला ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते उनके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज था। वह पहले हरियाणा के करनाल से गिरफ्तारी के बाद फरार होकर विदेश (ऑस्ट्रेलिया) भाग गया था और सोशल मीडिया पर लाइव आकर सरकार के खिलाफ बयान देते रहे। बाद में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

इस मामले में उनके वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी, जिसकी सुनवाई 25 मार्च को होनी है। बताया जा रहा है कि वह स्कॉर्पियो गाड़ी में दिल्ली जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब पठाणमाजरा को पटियाला लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!