हंसराज हंस ने साढ़े 5 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर दिल्ली में ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया

Edited By Vaneet,Updated: 25 May, 2019 10:46 PM

hansraj scored a historic record by registering a win in delhi

राज गायक पद्मश्री हंस राज हंस ने नई दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी हलके से साढ़े 5 लाख वोटों के अंतर से...

जालंधर(महेश): राज गायक पद्मश्री हंस राज हंस ने नई दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी हलके से साढ़े 5 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर दिल्ली राजधानी में नया ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया है। 

2017 में हंस ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन पकड़ा था और उसके बाद कुछ ही समय में उन्होंने पार्टी में अपनी बहुत ही अच्छी कारगुजारी दिखाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह का इतना बड़ा विश्वास हासिल किया कि मोदी व शाह ने लोकसभा चुनावों में हंस को दिल्ली में उत्तरी पश्चिमी हलके से भाजपा की उम्मीदवार घोषित कर दिया। कुछ दिनों में ही उनके धुंधाधार प्रचार ने उन्हें इतनी बड़ी जीत दिलाकर देश की संसद में भेज दिया। हंस ने अपनी जीत का श्रेय श्री मोदी व श्री शाह को दिया, जिन्होंने उन्हें इतने कम समय में उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी सोचा नहीं था।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!