Edited By Kalash,Updated: 27 Nov, 2025 06:20 PM

स्कूल स्टूडेंट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
नवांशहर: स्कूल स्टूडेंट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिला मजिस्ट्रेट अंकुरजीत सिंह ने नवांशहर के शहरी क्षेत्र के सभी स्कूलों में शुक्रवार, 28 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार शहर की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दोपहर 12 बजे के बाद छुट्टी रहेगी।
यह फैसला श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर सजाए जा रहे जिला स्तरीय नगर कीर्तन को देखते हुए लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह छुट्टी ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा इंतज़ाम और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घोषित की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर कीर्तन का आयोजन गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी और गुरुद्वारा मंजी साहिब की प्रबंधन समिति द्वारा, शहर के धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here