550 वां प्रकाश पर्व समागम शुरूः 550 रबाबी कीर्तनियों ने पेश की अलौकिक धार्मिक झलक

Edited By swetha,Updated: 02 Nov, 2019 08:42 AM

guru nanak dev ji birth 550 anniversary celebration

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से समागमों की शुरूआत सुल्तानपुर लोधी में की गई।

सुल्तानपुर लोधी(दीपक, सोढी, अश्वनी): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से समागमों की शुरूआत सुल्तानपुर लोधी में की गई। ये समागम 13 नवम्बर तक ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में चलते रहेंगे। इसी के तहत 12 नवम्बर को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब का मुख्य समागम गुरु नानक स्टेडियम में होगा।

प्रकाश पर्व के समागनों को लेकर सुल्तानपुर लोधी के पास ऐतिहासिक गुरुद्वारा रबाबसर साहिब भरोआना से 550 रबाबी कीर्तनियों का नगर कीर्तन सजाया गया जो गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सम्पन्न हुआ। इन रबाबी कीर्तनी विद्यार्थियों ने एक जैसी पोशाक में तंती साजों के साथ श्री गुरु नानक देव जी की बाणी अलग-अलग रागों में पेश कर वातावरण को अलौकिक बना दिया। वहीं रागी सिंहों ने भी कीर्तन किया। 

इस मौके पर शिरोमणि कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि हमारी रिवायतें मौलिक हैं, जिनका प्रचार करना हरेक सिख की पहल होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रोज लाखों संगत गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंच रही है। वहीं मुख्य सचिव डा. रूप सिंह ने कहा कि विश्व रहबर होने का रुतबा सिर्फ गुरु साहिब को ही हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व समागमों से प्रभावित  होकर नौजवान पीढ़ी अपने विरसे और रिवायतों से जुड़ेगी।  इस दौरान नगर कीर्तन में 550 विद्यार्थी हाथों में रबाब और तंती साज लेकर अपनी प्रस्तुति देते रहे। इनमें गुरु शबद नाद केंद्र चंडीगढ़, फतेहगढ़ पंजतूर, लुधियाना, बठिंडा, हरिके पत्तन, फगवाड़ा, संत बाबा सुच्चा सिंह गुरमति संगीत एकैडमी जंडियाला गुरु और अकाल एकैडमी बड़ू साहिब के विद्यार्थी शामिल थे। 

इस दौरान डा. बीबी उपिन्द्रजीत कौर, शिंगारा सिंह लोहियां, बीबी गुरप्रीत कौर रूही, जरनैल सिंह डोगरांवाला, कुलवंत सिंह मन्नन, भाई राम सिंह, रणजीत सिंह काहलों, श्रवण सिंह, महेन्द्र सिंह आहली, कुलविन्द्र सिंह रमदास,  सकत्तर सिंह, सुलक्खन सिंह भंगाली, सतनाम सिंह रियाड़, बाबा गुरनाम सिंह, बाबा अवतार सिंह, प्रिंसीपल सुखवंत सिंह, परमपाल सिंह, इंजी. स्वर्ण सिंह, बाबा हरजीत सिंह, ज्ञानी सुरजीत सिंह सभरा आदि उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!