Gurdaspur : नगर काउंसिल चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, 358 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2026 06:16 PM

gurdaspur 358 candidates contest in municipal council elections

पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार गुरदासपुर, दीनानगर और कादियां नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को आयोजित किए जाएंगे।

गुरदासपुर, (हरजिंदर गोराया) : पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार गुरदासपुर, दीनानगर और कादियां नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरदासपुर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास)-कम-अतिरिक्त चुनाव अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन गुरदासपुर में 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गुरदासपुर नगर काउंसिल के लिए कुल 170 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। गुरदासपुर नगर काउंसिल में कुल 29 वार्ड हैं।

इसी प्रकार दीनानगर में आज 49 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दीनानगर नगर काउंसिल के लिए कुल 95 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। दीनानगर में कुल 15 वार्ड हैं।

कादियां में आज 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कादियां नगर काउंसिल के लिए कुल 93 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। कादियां में कुल 15 वार्ड हैं। इस प्रकार तीनों नगर काउंसिलों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या 358 हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच 4 जून को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि मतदान 13 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!