फगवाड़ा पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, श्री विश्वकर्मा मंदिर हुए नतमस्तक

Edited By Kalash,Updated: 20 Sep, 2025 04:39 PM

governor gulab chand kataria shri vishwakarma temple

पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा पहुंचे और भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चरणों में माथा टेका।

फगवाड़ा (जलोटा): पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा पहुंचे और भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चरणों में माथा टेका। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रदीप धीमान और उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह नामधारी और सभी सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। गुलाब चंद कटारिया ने मंदिर और श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट में चल रहे जन कल्याण कार्यों की सराहना की और श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट फगवाड़ा में दोबारा आने का वादा किया।

PunjabKesari

इस मौके पर पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, फगवाड़ा के एम.एल.ए. बलविंदर सिंह धालीवाल, रामगढि़या संस्था के चेयरपर्सन मनप्रीत भोगल और डायरेक्टर व्योमा भोगल, कपूरथला भाजपा प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल और जिला यूथ अध्यक्ष सन्नी बैंस, डी.सी. कपूरथला अमित कुमार, एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तुरा, नगर निगम फगवाड़ा कमिश्नर अक्षिता गुप्ता, एस.डी.एम. फगवाड़ा जशनजीत सिंह मौजूद रहे।

PunjabKesari

इसके अलावा मंदिर कमेटी के सरप्रस्त जसपाल सिंह लाल, संत नछत्तर सिंह लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, भूपिंदर सिंह, प्रशांत धीमान, विशाल भोगल, अशोक धीमान, अमोलक सिंह झीता, नरिंदर सिंह भच्चू, अरुण रूपराय, रविंदर सिंह पनेसर, सुखदेव सिंह लाल, सुखजीत सिंह लाल, रितप्रीत सिंह भंमरा, प्रेमदीप चग्गर, पूर्व मेयर अरुण खोसला, एम.सी. बीरा राम बलजोत, मलकीत सिंह, विनोद वरमानी एवं अन्य राजनीतिक नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!