पंजाबियों की लगी मौज, कल से इस जिले के सभी रूटों पर शुरू होंगी सरकारी बसें

Edited By Kalash,Updated: 05 Jan, 2025 02:01 PM

government buses routes

शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

अमृतसर : अमृतसर वासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार शहरवासियों को बी.आर.टी.एस. रूट पर सफर करते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के सी.ई.ओ. और नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा 6 दिसंबर को बी.आर.टी.एस. के रूट नंबर 201 पर 6 बसें चलाई गईं थी और दो बसें अतिरिक्त रखी गईं थीं। 

उन्होंने कहा कि अगर छह बसों में से किसी भी बस में कोई छोटी सी खराबी होती है तो उस बस को बदल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समय बी.आर.टी.एस. रोड पर चलने के लिए 93 बसें उपलब्ध हैं। बी.आर.टी.एस. रोड पर करीब 60 बसें चलने के लिए तैयार हैं।

निगम कमिश्नर ने बताया कि 6 जनवरी के बाद 60 बसें बी.आर.टी.एस. सभी रूटों पर चलने लगेंगी। इसके लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही बी.आर.टी.एस. डिपो की 33 बसों में बड़ी खामियां होने के कारण उनकी मुरम्मत भी करवाई जा रही है। आने वाले दिनों में सभी 93 बसें पूरी तरह से बी.आर.टी.एस. रूटों पर चलने लगेंगी। इससे अमृतसरवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!