फर्द बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर, आखिर फिर से लिया गया बड़ा फैसला

Edited By Vatika,Updated: 06 Jun, 2025 12:34 PM

good news for those who want to make fard

लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन "फर्द केंद्र" प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।

पटियाला/रखड़ा: पंजाब में वर्ष 2007 में लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन "फर्द केंद्र" प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। लेकिन 18 साल बीत जाने के बाद भी राज्य भर के 900 से अधिक फर्द  केंद्रों में काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा अवधि नहीं बढ़ाई गई, जिस कारण अब उन पर बेरोजगारी की तलवार लटकती नजर आ रही है।

इसी कारण बीते तीन दिनों से सभी कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि अब प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ बैठक कर ठेके को बढ़ाने का भरोसा दिया गया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और सभी फरद केंद्रों में फिर से फरद (भूमि रिकॉर्ड) देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। काम दोबारा शुरू होने से आम लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि पिछले 18 वर्षों से ये कर्मचारी बहुत ही न्यून वेतन पर जनहित में सेवाएं निभा रहे हैं। हड़ताल पर बैठे सभी कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विश्वास दिलाने के बाद फर्द केंद्र तीन दिन बाद फिर से शुरू कर दिए गए हैं।

31 अक्टूबर 2024 को खत्म हुआ था सेवा अनुबंध
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यभर के 900 से अधिक फरद केंद्रों के कर्मचारियों का सेवा अनुबंध 31 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए कोई नया अनुबंध साइन नहीं किया गया, जिससे अब सभी कर्मचारियों का बेरोजगार होना लगभग तय नजर आ रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!